1- और नवम्बर सत्ताईस की सुबह नई ,
मुंबई पर था हमला जब ये ख़बर सुनी ।
जैसे ही मैंने टेलीवीजन खोला ,
दर्द विदारक चीखों से था मन डोला ।
मचा हुआ था चारों ओर महाक्रंदन ,
प्रभु मेरे विकलांग बने है रघुनन्दन ।
ले लो अब अवतार देश की धरती पे ,
दे दो छुटकारा आतंकी बस्ती से ।
पर प्रभु मेरी बात क्यो नही है सुनते ,
सपने में आकर वो मुझसे है कहते ।
"श्रेय" यहाँ जो अपनी मदद नही करते ,
सच हम भी तो उनकी मदद नही करते ।
२- और तभी मै चिंगारी देने आया ,
जुड़ जाओ सब साथ मेरे कहने आया ।
जान हाथ पर ले आगे बढ़ना होगा ,
दिल्ली से अनुरोध नही करना होगा ।
आँखें मूंदे बैठे है दिल के काले ,
है लाचार बने बैठे सत्ता वाले ।
नही ज़रूरत ऐसे किसी सरफरे की ,
हमें ज़रूरत है "हेमंत करकरे" की ।
बटला में मरने वाले उस "मोहन" की ,
आज ज़रूरत है ऐसे सनकीपन की ।
देश की खातिर कंधे जहाँ फड़कते हों ,
खून देश का अपना समझ भड़कते हों ।
३- जब छब्बीस मिल कर सौ -सौ को मार सकें ,
घायल कर दें सबको ख़ुद ना हार सकें ।
क्या हम उनसे ये भी सीख नही सकते ,
शर्म करो हम इतना जिगर नहीं रखते ।
राजनीति के दल ये दल - दल में अटके ,
आरोपों और प्रत्यारोपण में भटके ।
आतंकी दरिया में हम खाते गोते ,
फिर भी सारे मिलकर एक नहीं होते ।
आज मरे उनमें विदेश के सैलानी ,
भारत संस्कृति क्या है सबने पहचानी ।
अतिथि जहाँ देवों समान रखा जाता ,
आज उन्हें आतंक दैत्य ही खा जाता ।
४- आगे आओ मिलकर हाथ मिलायेंगे ,
भारत को फिर से आजाद कराएँगे ।
समझो बस इस धरती को अपनी माता ,
समझो सबको अपना ही भाई - भ्राता ।
नही ज़रूरत मुझको तख्तो ताजों की ,
नही ज़रूरत स्वागत की और बाजों की ।
मुझे ज़रूरत सबकी देश सुरक्षा में ,
मै मांगू बलिदान देश की रक्षा में ।
बोलो क्या मै ऐसे ही चिल्लाऊंगा ,
दो ज़बाब क्या ऐसे ही मै गाऊंगा ।
इंतज़ार है मुझको देश के पुत्तर का ,
इंतज़ार है मुझको सबके उत्तर का ।
----श्रेय तिवारी , मुंबई
English Translation
1-And it was fresh morning of 27th November….
Mumbai was on the attack when I heard the news.
As soon I opened the Television….
And I heard painful screams, my heart was crying…
People were running & crying everywhere….
But my GOD is acting like a handicapped ….
Please take the embodiment at my country’s land….
Give disengagement from the settlement of terror….
But why the lord is not listening to me ……
The dream is coming at me, and lord says…..
“Shreya” who don’t help themselves…..
We really do not help them………
2- Now I came here to spark you all…
I came here to say with all added up…
Life will proceed on the hand…
And we don’t have to request DELHI….
Because they (black hearted) have closed their eyes …
And all the leaders become poor & helpless….
We don’t need stupid like them…
But we need “Hemant Karkare”…..
We need “Mohan Chandra Sharma” (Who died in Batala House encounter)
Today we need craziness like that…
When your shoulders start shivering for the country…..
And you start action…..when you see Indian’s blood…
3- When 26 terrorists can kill in hundreds ….
If they could be harmful for thousands…..!!
Than we should learn from them…can’t we?
Don’t we have such a strong heart..?
All the political parties acting like an individual…
And they are blaming to each other…
Here Indians are struggling against terrorism …
And these bloody are not showing unity and strength...
Today there are lots of foreigners who have died in this attack…
Everyone knows what is the Indian culture…?
Where we treat our guests like GOD….
Today the devil of terror has eaten them…
4-Come ahead and we’ll shake our hands….
And we’ll try to free our country from terror…
But just consider…this land is our mother…
And every Indian is our brother….
I don’t need any crown and don’t want to rule…
No need you to welcome me…
But I need you all for the protection of this country…
I need your blood for this nation…
Tell me would I scream like this…?
Tell me would I only sing like this?
I am waiting for country’s son…
And I am waiting for your replies…..
-----Shreya Tiwari, Mumbai