rediff ILAND
Welcome Guest, | Create your own iLand| Sign In  | New User? Get Started
BLOGS
iLand
Blogs
Friends/Contributors
Guestbook  
 
Shreya Tiwari
Categories
Poetry
Science
Religion
Writing
Movies
Blogs
My Top Posts
For My Girl Frie...
Definition of Po...
For Unknown Girl...
For Politics...
Why My India is ...
My Loving Mother...
Bharat Ka Bachpa...
Poem for parents...
Betiyan......!!...
Ohh Mother !!...
What is an RSS feed?
RSS Feed 
shreya78.rediffiland.com/  
Thursday 21 August, 2008
 09:23 | 1/Jun/2008 |  13 Comment(s)
  Add Shreya Tiwari as Friend     Write to Shreya Tiwari     Forward this link
My Loving Mother....!!

दोस्तो, ये एक छंद है, जो कि मैंने 'माँ' को समर्पित किया है , छंद को पढने का तरीका आम कविताओं से थोड़ा अलग होता है छंद रा , ज , भा , ग .... रा , ज , भा , ग के तरीके से पढ़ा जाता है , सच तो ये है कि छंद कवि के मुख से सुनने मे ही सुंदर लगता है । पर मुझे ये पता है कि आप लोग विद्वान और हिन्दी साहित्य के जानकार है ,और आप अवश्य ही मेरी रचना पर टिपण्णी देंगे ।

माँ मेरी तू है महान देवी देवता समान ,
तेरे पग की धूल मैं ललाट से लगाऊंगा ।
तेरे प्यार की पवित्रता है गंगा के समान ,
जिंदगी भी कम रहेगी मोल जो चुकाऊंगा !

1- जन्म देती हँसके सारी पीड़ाये सहन करे ,
है ख़ाक मेरी ज़िंदगी जो उसको मैं दुखाऊंगा ।
ठंड बाँट ली थी मेरी , छाती से लगा बदन ,
मैं आज तेरी आरजू को पूरा कर दिखाऊंगा ।

तेरे प्यार की पवित्रता है गंगा के समान ,
जिंदगी भी कम रहेगी मोल जो चुकाऊंगा !

2- तू न सोई रातभर सुलाया मुझको थपकी मार ,
तेरी लोरी और कहानी भूल मैं न पाउँगा ।
मुझको जब भी कष्ट हुआ तू भी रोई बार बार ,
आज तेरे सारे दुःख मैं हस के झेल जाऊंगा ।

तेरे प्यार की पवित्रता है गंगा के समान ,
जिंदगी भी कम रहेगी मोल जो चुकाऊंगा !

(इन चार पंक्तियों को ध्यान से पढिये, मैंने यहाँ "उपमा" शब्द को दो बार किस तरह प्रयुक्त किया है )


3- माँ तेरी विशेषताएं गिन न पाऊं मैं कभी ,
और उपमा(compare) मैं तेरी किसी से आज कर न पाऊंगा,
माँ तो माँ है सर्वदा , उप -माँ न होती है कभी ,
उप -माँ हुई तो कैसे तेरा लाल मैं कहाऊंगा ।

तेरे प्यार की पवित्रता है गंगा के समान ,
जिंदगी भी कम रहेगी मोल जो चुकाऊंगा !

4- ऐ मेरे प्रभु तू देना माँ के गम सभी मुझे ,
मैं अपने सुख से माँ की झोलियों को भरता जाऊंगा ।
और थक जो जाऊँ मैं कभी माँ अंक (गोदी) मे लेना मुझे ,
हर जन्म - जन्म माँ तेरी ही कोख मे समाऊंगा ।

माँ मेरी तू है महान देवी देवता समान ,
तेरे पग की धूल मैं ललाट से लगाऊंगा ।
तेरे प्यार की पवित्रता है गंगा के समान ,
जिंदगी भी कम रहेगी मोल जो चुकाऊंगा !

--------------श्रेय तिवारी , मुम्बई

Category: Poetry | Permalink