|
Defination of Poem & Poet !!
कविता क्या है ?
खुशियों से दामन रूठा है , दुःख दर्द से दिल भी टूटा है ऐसा गम ह्रदय छूता है , बेबस नज़रों से चूता है ॥
यदि अश्रु ना छलकें आंखों मे, तनहाई हो दिन रातों मे । एक पंक्ति कंठ से आती है , पीड़ा और व्यथा सुनाती है ।
ऐसी करुणामय वो रचना, सच्ची कविता कहलाती है ॥
कवि क्या है ??
जिसने बांटा इन छंदों को , एक महफ़िल के कुछ बंदों को । जो जीने को समझाता है , जीने का अर्थ बताता है ॥
प्रेम न्याय और सत्य दया, सब रचनाओं मे गाता है । अपना गम सीने मे रखकर दुनिया को खूब हँसाता है ॥
कहे तिवारी ऐसा विरला , सच्चा कवि कहलाता है ॥
-- श्रेय तिवारी
|
|