|
Jaipur Bomb Blast
जयपुर बोम्ब ब्लास्ट !! अभी अभी जयपुर मे बोम्ब ब्लास्ट हुआ .., मैंने कुछ लोगों के पोस्ट्स पढी . मैं थोड़ा लेट हो गया , लेकिन मैंने भी कुछ लिखने की कोशिश की है . यदि आप लोगो को पसंद आता है तो कमेंट्स के रूप मे मैं आपका समर्थन चाहूँगा।
आज तुम्हे मैं सच्ची बात बताता हूँ .., आतंकी का चेहरा भी दिखलाता हूँ
..! आतंकी वो नहीं जो पाकिस्तानी है
.., आतंकी संसद के हिन्दुस्तानी है
.!!
1- हम तो बंगलादेश को ट्रेन चलाते है, गद्दारों को प्रेम का पाठ पढाते है
....! ट्रेन चलाकर मेरा भारत अकडा है
..., फिर जयपुर मे बंगलादेशी पकड़ा है...!! (ब्लास्ट इन्वेस्टिगेशन) सच मे ये विस्फोटों के आरोपी है
..., आस्तीन के सांप है , ये ही दोषी है
.! क्या है मेरे देश की अब ये मजबूरी...., वोट का लालच देता है सब मंजूरी
।!!
२-अब क्यो कोई भारत की सीमा पार करे, क्यो कोई घुसपैठी बन कर वार करे
! भारत ने दे दी है सारी सुविधाएं .......
, ट्रेन मे बैठे , जब दिल हो दिल्ली आए...!! जब दिल हो वो खूब आतंक मचाएंगे...., भरे शहर मे मौत का नाच नाचायेंगे.....! मेरे यारो समझो , दोषी कौन यहाँ ........., जनता का ही लहू बहाता कौन यहाँ ....!!
३-ये क्या समझें रामराज आदर्शों को...., ये क्या समझें रिश्ते नाते मर्मों को.......! माँ को बेचेंगे फिर नोट कमाएँगे..........., देश की किसको फिक्र ये वोट बढायेंगे...!!
क्या है मेरे संविधान की मजबूरी ........., क्यों आतंकी नहीं चढाये जाते सूली.....!! जेलों मे बैठा कर खूब खिलाते है..........., ज़हरीले सांपों को दूध पिलाते है
......!!
४-क्यो हम जान के बदले जान नहीं लेते..., क्यो ऐसी धाराएं बना नहीं देते ........
...! तड़पने वाली कुछ मौत बना डालो.........., और सभी को ऐसी मौत सुना डालो
...!! लेकिन हम तो समझौता करने वाले......., गांधीवादी पक्के है हम दिलवाले............!! फिर भी हम तो वार्ताएं ही करते है ......., फिर दुश्मन से हाथ मिलाकर मरते है ....!
क्यों मे इनके आगे बीन बजाता हूँ........, आज तुम्हे मैं सच्ची बात बताता हूँ .., आतंकी का चेहरा भी दिखलाता हूँ
..!
-श्रेय तिवारी , मुम्बई
|
|