|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
Husn-E-Pari.....!!
सन् १९९८-९९ की बात है , जब मै चार्टर्ड एकाउंटेंट कोर्स की तैयारी कर रहा था । मै जिस सीऐ के ऑफिस मै आर्टिकलशिप कर रहा था , उस ऑफिस मै गुलनाज़ नाम की एक लड़की काम करती थी। वो बहुत ही खूबसूरत थी । मैं जब भी उसे देखता तो देखता ही रह जाता था ।मैंने ये श्रृंगार गीत उसके लिए ही लिखा था .
जब से देखी थी मैंने वो हुस्ने - परी , गुल कहूँ उसको या बोलू खिलती कली ।
1- मैं कभी वैसे ख्वाबो मै चलता नही , अब चला पर झलक वो मिली ही नही । दिल चुराया था मेरा क्या मुस्कान थी , मेरे पतझड़ मै सावन सा आया कहीं ।
जब से देखी थी मैंने वो हुस्ने - परी , गुल कहूँ उसको या बोलू खिलती कली ।
2- माना मैं खामियों का खजाना सही । देखा तुझको पर आइना देखा नही । हो चला मैं दीवाना , तेरे हुस्न का । तूने मुझको कभी क्यो निहारा नही ।
जब से देखी थी मैंने वो हुस्ने - परी , गुल कहूँ उसको या बोलू खिलती कली ।
3- मैंने मय को कभी भी चखा ही नहीं । पर तुझे देखकर क्यो शराबी बना । क्या करूँ मेरी गोरी तू गोरी सही । दिल है मुझमे भी चाहे मैं काला सही ।
जब से देखी थी मैंने वो हुस्ने - परी , गुल कहूँ उसको या बोलू खिलती कली ।
4- ना करे तू मोहब्बत तो ना ही सही । मैं ना भाया तुझे, कोई शिकवा नही । गर गया मैं जो जन्नत तो मांगू यही । ऐ खुदा मैं भी बन जाऊं उस सा हसीं ।
जब से देखी थी मैंने वो हुस्ने - परी , गुल कहूँ उसको या बोलू खिलती कली ।
--------श्रेय तिवारी , मुम्बई
|
|
| | |
|
|
|
|
|
|
|