rediff ILAND
Welcome Guest, | Create your own iLand| Sign In  | New User? Get Started
BLOGS
iLand
Blogs
Friends/Contributors
Guestbook  
 
Shreya Tiwari
Categories
Poetry
Science
Religion
Writing
Movies
Blogs
My Top Posts
For My Girl Frie...
Definition of Po...
For Unknown Girl...
For Politics...
Why My India is ...
My Loving Mother...
Bharat Ka Bachpa...
Poem for parents...
Betiyan......!!...
Ohh Mother !!...
What is an RSS feed?
RSS Feed 
shreya78.rediffiland.com/  
Sunday 6 July, 2008
 10:32 | 19/Mar/2008 |  6 Comment(s)
  Add Shreya Tiwari as Friend     Write to Shreya Tiwari     Forward this link
Dirty Politics !!

हो चली है अति घिनौनी राष्ट्र की ये राजनीती ,
रो रही जनता यहाँ , किसको सुनाये आप बीती ।
हाल क्या है देश का , सब जानते है राज नेता ,
देखता है सामने पर आँख अपनी मूँद लेता ॥

वो भला भी क्या ग़लत है , जीत के आया यहाँ ,
अभी उसे तो देखना है , धांधली माया कहाँ ।
धांधली उद्देश्य इनका , धांधली आदर्श है ,
भुकमरी, बेरोज़गारी मे ये भारतवर्ष है ॥

अरे क्या फर्क पड़ता है , इनके घर दिए है जल रहे ,
और यहाँ नवजात बच्चे भूख मे है पल रहे ।
क्या यही बच्चे करेंगे राष्ट्र के निर्माण को ,
जो बेचारे जूझते है पेट को और प्राण को ॥

बस यहाँ पर 'डार्विन सिद्धांत' ही चल पा रहा है ,
शक्तिशाली ही यहाँ दो वक्त रोटी खा रहा है ।
शक्ति क्या है देखना है , शक्ति कहते है किसे ?
है वो शारीरिक कहीं , पर है कहीं मस्तिष्क से ॥

जो नही दोनों कहीं , वो शक्ति है हथियार से ,
छीनता है हक यहाँ पर , लड़ झगड़ कर वार से ।
क्या ग़लत है वो बेचारा , प्रकृति का सिद्धांत है ,
जीता है मर -मार कर तब भूख करता शांत है ॥

बढ़ रहे अपराध , तो फिर कौन है दोषी यहाँ ,
कौन है खूनी , दरिंदा , कौन है वहशी यहाँ ।
जानते है सब इसे , पर कौन बदलेगा उसे ,
देश जब अपना क्या कोई और बदलेगा इसे ॥

तो जगाओ आज इस सोये हुए परिवेश को ,
और चुनो उनको जो समझे राज को और देश को ।
देश भी है घर तुम्हारा घर को ही भरते चलो ,
और घर चलते जिस तरह , तुम राष्ट्र को भी ले चलो ॥

----श्रेय तिवारी , मुम्बई

Category: Poetry | Permalink